BREAKING NEWS
युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 5:59 pm
NEWS : भगवान अग्रवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर उद्योगपतियों में आक्रोश, थाने के बाहर किया धरना-प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

माउंट आबू। मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष आबूरोड भगवान अग्रवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर स्थानीय उद्योगपति आक्रोशित हो गए। शुक्रवार को उन्होंने रिको पुलिस थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और आरोपी भाजयुमो नेता अजयनाथ ढाका की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान उद्योगपतियों ने विरोधस्वरूप अपनी फैक्ट्रियां बंद रखीं।


उद्योगपति रमण बंसल ने कहा कि मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जो पुलिस की निष्क्रियता को दर्शाता है। आबू चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रह्लाद चौधरी ने कहा कि यह हमला केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे औद्योगिक क्षेत्र पर हमला है। उन्होंने कहा कि आबूरोड की औद्योगिक इकाइयां करोड़ों रुपये का व्यापार कर सरकार को जीएसटी देती हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा।


चौधरी ने यह भी बताया कि स्लरी डंपिंग यार्ड के लिए तीन वर्षों तक संघर्ष कर भूमि प्राप्त की गई थी, लेकिन उस पर अब कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। प्रदर्शन के समर्थन में आबू चेंबर ऑफ कॉमर्स, लायंस क्लब, लघु भारतीय उद्योग स्टील एसोसिएशन सहित कई संगठनों ने भाग लिया।


राजनीतिक संरक्षण के कारण नहीं हो रही गिरफ्तारी
लघु उद्योग भारती मावल इकाई के प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि आरोपी भाजयुमो नेता को भाजपा नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, इसी कारण वह अभी तक गिरफ्तार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि कोई व्यक्ति यदि मार्बल रीको क्षेत्र में एसोसिएशन अध्यक्ष से मारपीट करता है, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है।


राजनीतिक दबाव में है पुलिस
मार्बल एसोसिएशन के संरक्षक स्वयं उपाध्याय ने कहा कि किसी को यह 
अधिकार नहीं है कि वह एसोसिएशन अध्यक्ष के साथ मारपीट करे। उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस आखिर किसके दबाव में काम कर रही है, जो अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया? उन्होंने कहा कि मामले में राजनीतिक संरक्षण देने वालों की जानकारी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दी जाएगी।


संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक कुमार गर्ग ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो सभी व्यापारी संगठन मार्बल एसोसिएशन के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान विश्व हिंदू परिषद, लघु उद्योग भारती और अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। तहसीलदार मंगलाराम मीणा में उद्यमियों से धरनास्थल पर बैठ कर चर्चा की उन्होंने कहा कि नियम अनुसार प्रभावी कार्कयवाही कि जायेगी ,थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि हम पर विश्वासरखे इस इस पर अनुसंधान जारी है कठोर कार्यवाही की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE