BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 6:00 pm
BIG REPORT : वन, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही, 6.5 हेक्टेयर वनभूमि को कराया अतिक्रमण से मुक्त, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। संजय रायखेरे, डीएफओ मंदसौर द्वारा बताया गया कि अतिक्रमण मुक्त मुहिम के अंतर्गत वन परिक्षेत्र मंदसौर की बीट सीतामऊ कक्ष क्रमांक पीएफ-08, गोपालपुरा में अवैध रूप से वनभूमि पर काबिज अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई, जिसमें शुभम पाटीदार (डिप्टी कलेक्टर) प्रभारी तहसीलदार सीतामऊ, मोहन मालवीय थाना प्रभारी सीतामऊ, रतनसिंह सिंगौड़ वन परिक्षेत्राधिकारी मंदसौर, रघुराजसिंह सिसोदिया परिक्षेत्र सहायक सीतामऊ, वन विभाग, पुलिस विभाग तथा राजस्व विभाग के अमले द्वारा संयुक्त कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से वनभूमि में, बनाये गये अस्थायी झोपड़ी, खेती के उद्देश्य से अतिक्रमण की गई भूमि रकबा लगभग 6.5 हेक्टेयर वनभूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है। साथ ही अतिक्रमण से मुक्त करवाई गई वनभूमि को जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण रोधी ट्रेंच का निर्माण किया गया। वनमण्डलाधिकारी मंदसौर संजय रायखेरे द्वारा वनक्षेत्र में भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने हेतु ग्राम किशोरपुरा, ग्राम पंचायत गोपालपुरा के स्थानीय निवासियों को समझाईश दी गई।
वनक्षेत्र के 6.5 हेक्टेयर में वनभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शनिवार को भी जारी रहेगी। जहां से अतिक्रमण हटा रहे हैं, वहां पौधारोपण के लिए गड्डे भी कराए जा रहे हैं जिसमें विशेष रूप से बांस वृक्षारोपण का कार्य कराया जावेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE