BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 6:12 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ जिले में कार्यरत संविदाकर्मी लंबे समय से जोह रहे हैं 5 प्रतिशत वेतनवृद्धि की बाट, ज्ञापन सौंप उठाई आवाज, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में कार्यरत संविदाकर्मी लम्बे अवधि से 5 प्रतिशत वेतनवृद्धि के लिए बाट जोह रहे हैं। संविदाकर्मियों के हक में सरकार एवं आला अधिकारियों का उदासीन धीमी गति का रवैया सामने आ रहा है।  सरकार एक ओर तो संविदाकर्मियों को नियमितीकरण का सपना दिखा रही है, वहीं दूसरी तरफ चिकित्सा विभाग के आला अधिकारी संविदाकर्मियों का 5 प्रतिशत देने में आनाकानी कर रही है।  
 चिकित्सा विभाग में कार्यरत एनएचएम कर्मियों ने शुक्रवार को सीएमएचओ डॉ. ताराचन्द गुप्ता को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बताया गया कि वर्ष 2023-24 में संविदाकर्मियों के मानदेय में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का लाभ आज तक नहीं मिला। इसके अलावा वर्ष 2025-26 में प्रदान की जाने वाली 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि पर भी कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है।
संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा, राजस्थान के बैनर तले दिए मांग पत्र में राहुल जैन जिलाध्यक्ष शाखा चित्तौडगढ ने बताया कि समस्त संविदाकर्मी लम्बी अवधि से अल्पमानदेय में एनएचएम कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यरत हैं। विभाग द्वारा संविदाकर्मियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि प्रदान नहीं दी गई हैं तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रदान की जाने वाली 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं, जिससे एनएचएम संविदाकर्मियों में रोष, निराशा और अवसाद की स्थिति बनी हुई हैं। विगत वर्षों में बहुत से संविदाकर्मी संविदा सेवा से सेवानिवृत होकर रीते हाथ बैरंग घर लौट गए हैं और बहुत से संविदाकर्मियों ने अवसाद में आकर आत्महत्या जैसे कदम भी उठा लिए हैं।
संविदाकर्मियों ने मांग पत्र में आग्रह किया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के संतोषजनक सेवा के प्रमाण पत्र के आधार पर वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु लम्बित 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि का भुगतान किये जाने के आदेश अतिशीघ्र जारी करवाये। वर्ष 2024-25 के संतोषजनक सेवा के प्रमाण पत्र के आधार पर राजस्थान सरकार, कार्मिक (क-ग्रुप-2) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना क्रमांक/सं.एफ.17(4) डीओपी/ए-।।/2014 पार्ट 2 जयपुर, दिनांक 19.12.2024 के अनुसार पूर्व से कार्यरत समस्त संविदा कर्मियों की 1 जनवरी, 2025 से लम्बित 5 प्रतिशत मानदेय वृद्धि का भुगतान किये जाने के आदेश अतिशीघ्र जारी करवाये। 
सीएमएचओ डॉ ताराचन्द गुप्ता ने संविदाकर्मियों को आश्वासन दिया कि उनके मांग पत्र को राज्य स्तर पर भिजवाकर उनकी मांगों का अतिशीघ्र निराकरण किया जाएगा।
ज्ञापन देते समय चित्तौडगढ एनएचएम के डीएएम सचिन अग्रवाल, खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया, डाटा मैनेजर,शफीक ईकबाल शैख नारायण बुनकर, डॉ दिग्विजय, राजेश अजमेरा, शंकर दास वैष्णव, आदि साथ रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE