BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 6:19 pm
KHABAR : कलेक्टर ने एपीसी संबंधी विभागों के अधिकारियों की बैठक में की विभागीय समीक्षा, बोले- नरवाई प्रबंधन के लिए किसानों को जागरूक कर, वेस्‍ट कम्‍पोजर का उपयोग के लिए प्रोत्‍साहित करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में नरवाई प्रबंधन एवं नरवाई जलाने की रोकथाम के लिए किसानों को जागरूक कर, उन्‍हें नरवाई न जलाने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही कृषि विभाग के ग्रामीण अमले के माध्‍यम से किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए ईफकों का वेस्‍ट कम्‍पोजर उपयोग करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्‍साहित किया जाए। सभी सहाकरी समितियों के माध्‍यम से किसानों को उर्वरक के साथ नरवाई प्रबंधन के लिए ईफको के वेस्‍ट कम्‍पोजर की बॉटल भी उपलब्‍ध कराई जाए। यह निर्देश कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में एपीसी से संबंद्ध सभी विभागों के जिला अधिकारियों की बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव सहित कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन, सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने किसानों को हेप्‍पीसीडर उपलब्‍ध कराने के लिए प्रकरण तैयार करने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। बैठक में कलेक्‍टर ने जिले के अधिकाधिक किसानों का जे फार्म एप्‍प पर पंजीयन करवाकर, उन्‍हें आवश्‍यकतानुसार कृषि यंत्र किराए पर उपलब्‍ध कराने की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी उप संचालक कृषि‍ को दिए। बैठक में बताया गया, कि जिले में गत वर्ष एग्रीकल्‍चर इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर फण्‍ड के तहत 27 करोड़ का लक्ष्‍य हांसिल किया गया है। कलेक्‍टर ने इस वर्ष 300 से अधिक किसानों के एआईएफ मद में प्रकरण तैयार करवाकर, एआईएफ पोर्टल पर स्‍वीकृत करवाकर, 94 करोड़ का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के निर्देश दिए। उन्‍होने एआईएफ फण्‍ड के समुचित उपयोग के लिए कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, मण्‍डी एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों को दो दिन में प्‍लान तैयार कर प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में कृषि टर्म लोन की समीक्षा में बताया गया,कि गत वर्ष लगभग 300 किसानों को 3.64 करोड़ के कृषि टर्म लोन प्रदान किए गए है। इस वर्ष एक हजार किसानों को 10 करोड़ का कृषि टर्म लोन प्रदान करने का लक्ष्‍य रखा गया है।

कलेक्‍टर चंद्रा ने जिले में आगामी दिनों में क्रियान्वित होने वालों सिंचाई परियोजनाओं को ध्‍यान में रखते हुए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग को इस साल 10-10 हजार हेक्‍टेयर में ड्रीप, स्‍प्रींकलर सिंचाई की सुविधा किसानों को प्रदान करने के लिए लक्ष्‍य प्रस्‍तावित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिले में खरीफ 2025 में उर्वरकएवं बीज की मांग एवं उपलब्‍धता की समीक्षा में बताया गया, कि नीमच जिले वर्तमान में पर्याप्‍त मात्रा में उर्वरक उपलब्‍ध है और बीज भी पर्याप्‍त मात्रा में है। कलेक्‍टर ने किसानों को अच्‍छी गुणवत्‍ता का बीज उपलब्‍ध करवाने की व्‍यवस्‍था सुनिश्चित करने तथा उर्वरक, गोदामों का समय-समय पर निरीक्षण कर स्‍टाक का सत्‍यापन करवाने के निर्देश भी दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE