BREAKING NEWS
युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 6:21 pm
KHABAR : अजा, अजजा विद्यार्थियों के लिये निःशुल्क कोचिंग में प्रवेश प्रारंभ, प्रतियोगी परीक्षाओं की कराई जाएगी तैयारी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को निःशुल्क कोचिंग सुविधा प्रदान करने, शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, उज्जैन में प्रवेश के लिए नवीन बैच प्रारंभ की जा रही है।
परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र उज्जैन में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक तथा मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार की तैयारी के साथ ही मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं पटवारी, जेल प्रहरी, मप्र पुलिस सब इंस्पेक्टर, वनरक्षक, छात्रावास अधीक्षक, मध्यप्रदेश पुलिस, बैंक, एसएससी, रेल्वे आदि परीक्षाओं की भी निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी। परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, उज्जैन में निःशुल्क लायब्रेरी, कंप्यूटर लैब, डिजिटल क्लास, नियमित टेस्ट सीरिज के माध्यम से अनुभवी शिक्षकों द्वारा अध्यापन की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण केन्द्र में छात्राओं के लिये छात्रावास सुविधा भी उपलब्ध है।
जिले के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अजा, अजजा विद्यार्थियों से शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र, दीनदयाल कॉम्पलेक्स के पीछे, गांधी नगर, दो तालाब के पास, सांवेर रोड़ उज्जैन में संपर्क कर शासन प्रदत्त निःशुल्क कोचिंग सुविधा का लाभ लेने का अनुरोध आदिम जाति कल्‍याण विभाग द्वारा किया गया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE