BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 7:40 pm
KHABAR : एमपी के सबसे बड़े फ्लाईओवर को लेकर सियासत, कांग्रेस ने दिया अल्टीमेटम, 4 दिन बाद जनता के साथ करेंगे शुभारंभ, बीजेपी बोली- काम पूरा होने के बाद होगा शुरु, पढे़ खबर

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर को लेकर पॉलिटिक्स शुरू हो गई है। तैयार हो चुके फ्लाईओवर के हिस्से को कांग्रेस ने जनता के लिए शुरू करने की मांग की है। कांग्रेस ने इस बाबत जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप अल्टीमेटम दिया है कि, यदि चार दिनों के अंदर फ्लाईओवर शुरू नहीं होता है तो फिर वह जनता के साथ फ्लाईओवर का शुभारंभ कर देंगे।


फ्लाईओवर को उद्घाटन का इंतजार
बता दें कि जबलपुर के मदन महल से लेकर दमोह नाका तक बना प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाईओवर को लेकर कांग्रेस का दावा है कि, श्रेय की लड़ाई के चलते इसका शुभारंभ नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि करीब एक हजार करोड़ की लागत से जबलपुर में बनकर तैयार हुए फ्लाईओवर का उद्घाटन भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान के चलते नहीं हो पा रहा है।


मंत्री और सांसद के बीच खींचतान
कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा- लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और जबलपुर के सांसद आशीष दुबे के बीच मतभेद होने का दावा करते हुए कहा है कि नेताओं की आपसी लड़ाई का खामियाजा जबलपुर की जनता भुगत रही है। कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को 4 दिनों का समय दिया था, अगर इस बीच निर्णय नहीं हुआ तो उन्होंने शनिवार की शाम 4 बजे खुद ही फ्लाईओवर के लोकार्पण का ऐलान कर दिया।


कांग्रेस अपने वार्डों के सामने नाली तक नहीं बना पाई
वहीं इस मामले में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने जवाब देते हुए कहा है कि, जो कांग्रेस अपने वार्डों और घरों के सामने नाली तक नहीं बनवा पाई। आज वह 1000 करोड रुपए के फ्लाईओवर के उद्घाटन की बात कर रही है। मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर का काम अभी पूरा होने को है, जब फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाएगा केंद्रीय नेतृत्व को बुलाकर इसका शुभारंभ किया जाएगा। जबलपुर से बीजेपी संसद आशीष दुबे ने भाजपा नेताओं के बीच किसी भी तरह की आपसी खींचतान और सियासत से इनकार किया है।


7 किमी लंबा फ्लाईओवर तैयार
बता दें कि करीब एक हजार करोड़ की लागत से जबलपुर में मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा 7 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर लगभग बनकर तैयार है। 4 साल पहले शुरू हुए इस निर्माण कार्य में अब तक महानद्दा से लेकर एलआईसी वाला हिस्सा तो शुरू हो चुका है लेकिन मदन महल से रानीताल, यादव कॉलोनी और दमोह नाका वाला हिस्सा अभी शुरू होना बाकी है।


कई बार तारीख आगे बढ़ाई जा चुकी
हालांकि दमोह नाका वाला हिस्से का कुछ काम अभी बाकी है लेकिन कांग्रेस ने अल्टीमेटम दे दिया है कि वो फ्लाईओवर का शुभारंभ कर देगी। दमोह नाका चौक से गोहलपुर रोड और दमोह रोड पर फ्लाईओवर के हिस्से का निर्माण बहुत धीमी गति से हो रहा है। निर्माण एजेंसी निर्धारित मापदंड का पालन नहीं कर रही है जिस वजह से कई बार कार्य बाधित हुआ है। फ्लाईओवर की कई बार डेट आगे बढ़ाई जा चुकी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE