BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2025, 8:13 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना अन्तर्गत चयनित ग्रामों में जून माह की इस तारीख को होगा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना अन्तर्गत नीमच जिले के 17 ग्राम चयनित हुए है। जिले में जनजातीय आबादी के लिए समान अवसरों का सृजन सामाजिक - आर्थिक स्तर का विकास बुनियादी ढांचें के सुधार और स्वास्थ्य, शिक्षा व आजीविका के क्षेत्र में ठोस प्रगति हेतु सरकार द्वारा प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। 
कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा ने बताया कि धरती आबा अभियान के तहत जिले में चिन्हित जनजातीय बाहुल्य ग्रामों तथा दुरस्थ बस्तीयों में 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक आयोजित किए जाने वाले षिविरों के प्रभावी ओर सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए है। साथ ही कलेक्टर द्वारा स्वयं इसकी मॉंनीटरिंग की जाएगी। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न योजनाओं ओर सेवाओं का लाभ अनुसूचित जनजाति वर्ग के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाया जायेगा। चयनित ग्राम विकासखण्ड नीमच के 02 ग्राम झांझरवाडा, दलपतपुरा, विकासख्ण्ड जावद के 09 ग्राम महेन्द्री, परीछा, कोज्या कानोड, जेतलिया बनडा, डुंगरपुर, डोराई किरता, विकासखण्ड मनासा के 06 ग्राम बंजारीखुर्द, बिलवास, दंतलई, धाकडखेडी, पालरी, गोपालपुरा में 15 जून 2025 को प्रथम दिवस में आयोजित होने वाले षिविर में हितग्राहियों के आधार कार्ड, ई-केवायसी तथा जाति प्रमाण पत्र, के संबधित आवेदन पत्र प्राप्त कर लाभान्वित किया जावेगा। यह जानकारी जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE