नीमच। मध्य प्रदेश के संचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास भोपाल द्वारा मनासा में पदस्थ वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. राजेश पाटीदार को उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विकास जिला नीमच का दायित्व सोंपा गया है।
नीमच में पदस्थ रहे उपसंचालक पशुपालन डॉ. केके शर्मा द्वारा अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर गत 31मई को वे सेवानिवृत्त हो गए हैं। अतःविभाग द्वारा उपसंचालक पशुपालन जिला नीमच का दायित्व वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. राजेश पाटीदार को सौंपने सबंधी आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।