BREAKING NEWS
युवाओं का भविष्य बेचने निकले तस्कर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 10:03 am
KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत बनी सीसीटीवी निगरानी युक्त पंचायतें, 74 स्थानों पर 27.5 लाख की लागत से कुल 272 सीसीटीवी कैमरे, पढे़ रविंद्र परमार की खबर 

Share On:-

देवास। जिले के कन्नोद थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ननासा,बैजगवाड़ा एवं नामंपुर के निवासियों द्वारा संपूर्ण देवास ज़िले के लिए मिसाल पेश की गई है। जहा ग्रामवासियों ने पुलिस की अभिप्रेरणा से 74 चिन्हित स्थानों पर क़रीब 27.5 लाख की राशि जनसहयोग से एकत्रित कर कुल 272 नये सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए हैं। जिसके चलते लगातार पुलिस द्वारा गांव में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से पैनी नजर रखा जाना संभव हो सकेगा।ग्राम वासियों का आभार मानने स्वयं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद, क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ग्राम पंचायतों में पहुंचे। जहां ग्रामवासियों के उक्त सराहनीय कार्य पर प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक आशीष शर्मा ने उक्त उपलब्धि पर ग्राम वासियों को बधाई दी।साथ ही देवास पुलिस के नवाचार की प्रशंसा भी की। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया की सीसीटीवी कैमरे जहां एक तरफ अपराधियों पर अंकुश लगाते हैं वहीं दूसरी तरफ किसी अपराध के घटित होने के उपरांत अपराधियों की तुरंत पहचान में भी बड़ी मदद करते हैं। पुलिस अधीक्षक ने समस्त ग्राम वासियों को इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।


उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में ज़िला देवास में 1 नवंबर 2024 से प्रारंभ किए गए “ऑपरेशन त्रिनेत्रम-एक कैमरा ज़िले की सुरक्षा के नाम” के तहत अब तक ज़िले में कुल 5 हजार 94 सीसीटीवी कैमरा स्थापित किए जा चुके हैं। अब तक कुल 07 ग्रामों को पूर्णतः सीसीटीवी कैमरों से लैस करवाया जा चुका है । आम जनों की सुरक्षा हेतु देवास पुलिस का यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा।उक्त कार्यक्रम में एडिशनल एसपी सोम्या जेन, एसडीओपी आदित्य तिवारी, एसडीएम प्रविण प्रजापति,थाना प्रभारी कन्नौद तहजीब काजी,थाना प्रभारी सतवास बी डी बीरा सहीत ग्राम पंचायत के सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE