भौरासा। अनंतनाग हमले में शहीद हुए देवास जिले के गौरव ग्राम कूलाला के कांति लाल यादव के पुत्र वीर शहीद संदीप यादव के शहीद दिवस व पुण्यतिथि के अवसर पर भोपाल से सीआरएफ के डीजीपी अविनाश सरन सहित रिटायर्ड सैनिक और एसडीओपी सोनकच्छ दीपा मांडवे थाना प्रभारी भंवरसा प्रीति कटारे एवं पुलिस के आला अधिकारी ग्राम कुलाला पहुंचे।जहा सभी ने दो मिनट का मोन रखकर शांति की प्राथना की।साथ ही शहीद संदीप यादव की प्रतिमा एवं चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। डीजीपी द्वारा शहिद यादव के परिवार को स्मृति चिन्ह साल, श्रीफल देकर सम्मानित किया।ओर उनकी समस्या की जानकारी ली और समाधान का आश्वासन दिया।