मंदसौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बीएस विश्नोई द्वारा बताया गया कि भारत सरकार द्वारा मिशन सक्षम आंगनवाडी एवं पोषण 2.0 तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत लाभार्थियों की शिकायतों के निराकरण हेतु टोल-फ्री पोषण हेल्पलाइन नंबर 14408 प्रारंभ किया गया हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को पोषण ट्रेकर एप्लीकेशन एवं डैशबोड में एडब्ल्यूडब्ल्यू पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी स्तर पर रजिस्टर किया जा सकता है तथा शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाती है।