BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 11:24 am
KHABAR : कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में एपीसी बैठक की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह की अध्‍यक्षता में एपीसी बैठक की तैयारियों के संबंध में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि विभाग, मण्‍डी, उद्यानिकी, दग्‍ध उत्‍पादन, मॉकफेड, सहकारिता, जिला सहकारी बैंक, पशु पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्‍टर सिंह ने कृषि कल्‍याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधिकरण की कार्य योजना बनाये। उन्‍होंने फसलों की उत्‍पादकता बढाने, उन्‍नत बीजों के उपयोग को बढ़ावा देने और खराब बीज बेचने वालों पर सख्‍त कार्यवाही के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्‍टर सिंह ने वर्ष 2024 में फसलों के क्षेत्राच्‍छादन एवं उत्‍पादन तथा खरीब वर्ष 2025 में फसलों के क्षेत्राच्‍छादन एवं उत्‍पादन की सम्‍भावना की जानकारी ली।
कलेक्‍टर सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों को कस्‍टम हायरिंग सेंटर से आधुनिक कृषि यंत्री दिलवाये एवं किसानों आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रोत्‍साहित करें। उन्‍होंने कहा कि किसानों को मिट्टी परीक्षण करवाने एवं फसल काटने के बाद नरवाई नहीं जलाने के लिए प्रोत्‍साहित करें। साथ ही किसानों को रोटावेटर, स्‍ट्रारीपर, हैप्‍पी सीडर और सुपर सीडर का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें।
कलेक्‍टर सिंह ने निर्देश दिये कि किसानों को फसल विविधिकरण के लिए प्रेरित करें, जिससे किसानों की आय बढ़ सकें। किसानों को फॉम गेट एप की जानकारी दें, जिससे किसान घर बैठे अपनी फसल फॉम गेट एप पर पंजीयन कर अपनी फसल बेच सकें। जिला सहकारी बैंक द्वारा किसानों को कृषि के लिए ऋण के अलावा अकृषि ऋण भी दिया जाये। बैठक में एपीसी से सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने विभागीय जानकारी दी।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE