BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 11:35 am
KHABAR : बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को सर तन से जुदा करने की धमकी, फेसबुक पर लिखा- भाजपा छोड़ो वर्ना, पुलिस ने दर्ज किया केस, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम. एजाज खान को सोशल मीडिया फेसबुक पर गर्दन काटने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में भोपाल के टीला जमालपुरा थाना में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने साइबर क्राइम सेल की मदद से आरोपी को पहचान भी लिया है।


बीजेपी छोड़ने की धमकी
अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान ने पुलिस को शिकायत में बताया कि यह धमकियां 13 मई से एक सोशल मीडिया प्रोफाइल सुभी खान से मिल रही थीं। 10 जून फिर धमकी मिली कि बीजेपी छोड़ दो, वरना सिर तन से जुदा कर दिया जाएगा। जिसे अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का अगला दौरा 15 जून को सिवनी है, ऐसे में अपनी जान को खतरा मानते हुए शिकायत की।


पुलिस ने आरोपी की पहचान की 
टीला जमालपुरा पुलिस ने मामले में सुभी खान पर आईटी एक्ट के तहत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज किया है। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE