BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 11:56 am
KHABAR : विक्रम विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू, परीक्षा ओएमआर शीट पर 29 जून को की जाएगी आयोजित, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से बीटेक डेयरी टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसकी प्रवेश परीक्षा 29 जून को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज के अनुसार, पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए छात्रों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान या कृषि विषय के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। प्रवेश परीक्षा के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन की लिंक अधिसूचना जारी होने के बाद सात दिन तक खुली रहेगी। परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। पाठ्यक्रम में कुल 60 सीटें हैं। इनमें से 30 सीटें सीयूईटी के माध्यम से और 30 सीटें विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा के आधार पर भरी जाएंगी। मेरिट के आधार पर पहली प्रवेश सूची जारी की जाएगी। रिक्त सीटों के लिए दूसरी सूची निकाली जाएगी। इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE