छतरपुर। बगौता मोजा अंतर्गत लोकनाथ पुरम में स्थित भूमि खसरा नंबर 1126/1/1/8 व 1226/1/1/1/16 रकवा 0.165 हेक्टेयर है जो कि राजस्व अभिलेख में वर्ष 2025-26 में आवेदक गणों जय सिंह ठाकुर तनय स्वर्गीय बलवंत सिंह ठाकुर व प्रताप कुंवर वेवा स्वर्गीय बलवंत सिंह ठाकुर के नाम दर्ज है शिकायत कर्ता जय सिंह ठाकुर ने बताया कि यह उसकी पुश्तैनी भूमि है और उपरोक्त भूमि पर हमारा शांतिपूर्ण कब्जा है लेकिन उक्त खसरा नंबर के अंश भाग 50×60 लगभग तीन हजार वर्ग फुट पर पिलर बनाकर लोकेंद्र वर्मा तनय गोविंद दास के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है जिससे शांति भंग होने और विवाद होने की आशंका है भूमि स्वामी ने बताया कि जबरन कब्जा करने वाला युवक कांग्रेस पार्टी का नेता है और उसके द्वारा एक बार पूर्व में भी कब्जा करने की कोशिश की गई थी,भूमि स्वामी जय सिंह ठाकुर ने एसडीएम छतरपुर अखिल राठौर से उक्त भूमि पर स्थगन आदेश जारी करने की मांग की है भूमि स्वामी द्वारा उपरोक्त मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी को भी शिकायत दर्ज कराई गई है लेकिन पुलिस द्वारा स्थगन आदेश जारी होने के बाद कार्यवाही करने की बात कही गई।