BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 12:27 pm
BIG NEWS : एमपी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, संभागायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा, 19 जून को विश्व सिकल सेल दिवस के कार्यक्रम में होंगी शामिल, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस (19 जून) पर बड़वानी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शामिल होने के चलते किसी भी स्तर पर चूक न हो, इसे लेकर इंदौर संभागायुक्त दीपक सिंह ने बड़वानी कलेक्टर कार्यालय में बैठक ली। संभागायुक्त ने अधिकारियों से साफ कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और गंभीरता से निभाएं, ताकि कार्यक्रम पूरी तरह सफल हो।


बैठक में इंदौर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अनुराग भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान हेलीपैड से लेकर मुख्य पंडाल तक की सुरक्षा, डबल बेरिकेटिंग, ग्रीन रूम, वाटरप्रूफ टेंट और जलभराव रोकने जैसे तमाम इंतजामों पर चर्चा हुई। फायर सेफ्टी की भी खास व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि पूरे कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी से निगरानी की जाए और एक अलग मॉनिटरिंग रूम बनाया जाए। जहां अधिकारियों की तैनाती हो। वहीं चेक पोस्ट पर आने-जाने वाली गाड़ियों का पूरा रिकॉर्ड रखने को कहा गया है।


बैठक में कलेक्टर गुंचा सनोबर ने कार्यक्रम की मुख्य झलकियां भी साझा कीं. उन्होंने बताया कि इस मौके पर जेनेटिक काउंसलिंग पर आधारित वीडियो और गर्भवती महिलाओं में सिकल सेल प्रबंधन गाइड का विमोचन होगा. साथ ही “सिकल मित्र पहल” की कार्ययोजना की शुरुआत होगी. इसके अलावा दो ऐसी ग्राम पंचायतों के सरपंच, आशा कार्यकर्ता और सीएचओ को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपने इलाके में शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग पूरी की है.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE