BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 1:46 pm
BIG REPORT : बाजारों में पहुंचा हजारों टन नकली खाद, किसान भाइयों रहें सतर्क! कृषि विभाग ने दुकानों और गोदामों से लिए सैंपल, जांच जारी, पढ़े दशरथ नागदा की खबर

Share On:-

कुकड़ेश्वर। कुकड़ेश्वर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद-बीज की दुकानों पर हजारों टन नकली खाद पहुंच चुका है। ये नकली खाद दुकानों में न रखकर गुपचुप तरीके से अन्य स्थानों पर स्थित गोदामों में छुपाकर रखा गया है। इस मामले में जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।

नीमच जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर कई खाद गोदामों की जांच की गई एवं आवश्यक कार्रवाई की गई। इसी कड़ी में मनासा कृषि विभाग के उर्वरक अधिकारी श्री राहुल धाकड़ द्वारा कुकड़ेश्वर क्षेत्र की विभिन्न दुकानों-आनंद कृषि क्लिनिक, जैन ट्रेडर्स, पटवा एजेंसी, मारू फर्टिलाइजर, पटेल कृषि सेवा केंद्र, तथा मनासा कंजाडां की दुकानों का निरीक्षण कर खाद के सैंपल लिए गए हैं। ये सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों के किसान अच्छी उपज के लिए विभिन्न रासायनिक उर्वरकों का उपयोग करते हैं, परंतु नकली खाद के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिर सकता है। ऐसे में यह पहचानना कि खाद असली है या नकली, किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

कृषि अधिकारियों की किसानों को सलाह-
खाद खरीदते समय केवल नामी ब्रांड की कंपनियों का ही उर्वरक लें।
हर खरीदारी पर दुकानदार से पक्का बिल अवश्य लें।
खाद केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही खरीदें।
नई या अनजान कंपनियों का खाद लेने से बचें, क्योंकि इनसे नकली खाद मिलने की संभावना अधिक होती है।

कृषि उर्वरक अधिकारी द्वारा अनुशंसित खाद कंपनियाँ-
गणपति सिंगल सुपर फास्फेट
अन्नदाता सिंगल सुपर फास्फेट
खेतान सिंगल सुपर फास्फेट
चंबल सिंगल सुपर फास्फेट
कृषि संजीवनी (राकोडिया खाद)
इफको नेशनल सुपर फास्ट
बिरला बलवान
चंबल सुपर फास्फेट

अधिकारी का बयान-
मनासा कृषि उर्वरक अधिकारी श्री राहुल धाकड़ ने बताया कि कुकड़ेश्वर, मनासा एवं कंजाडां क्षेत्र की सभी खाद-बीज दुकानों एवं सहकारी समितियों का निरीक्षण किया जा चुका है। सभी स्थानों से खाद के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। यदि इनमें से कोई खाद मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो संबंधित व्यापारियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

किसानों से अपील-
किसान भाइयों से निवेदन है कि वे किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या लालच में आकर अनजान या बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों से खाद न खरीदें। नकली खाद आपकी मेहनत और फसल दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है। सुरक्षित विकल्प के रूप में केवल शासकीय समितियों या प्रमाणित दुकानों से ही खाद-बीज की खरीदारी करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE