BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का चौकन्ना बालाजी क्षेत्र और.. <<     शिवपुरी के पिछोर मारपीट मामले में लोधी युवा.. <<     शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता, 25 लाख की चोरी का.. <<     बड़वानी-खरगोन मार्ग पर बड़ा हादसा टला, बस पुल.. <<     खरगोन की बेटी का कमाल, भारतीय वायु सेना में.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला,राम.. <<     बड़वानी में दिग्विजय सिंह का बड़ा धमाका,.. <<     REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 2:05 pm
KHABAR :समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी, पीसीसी चीफ जीतू बोले- 19 महीने में पहली बार सीएम डॉ मोहन संवेदनशील दिखे, पचमढ़ी बीजेपी कार्यशाला को लेकर कही यह बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा किसानों से सर्मथन मूल्य पर मूंग और उड़द खरीदी के निर्णय के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- 19 महीने में पहली बार सीएम डॉ मोहन यादव संवेदनशील दिखे। किसानों ने एकजुटता से मूंग खरीदी के लिए आवाज लगाई। सरकार ने पहले इसी मूंग को जहरीला बताया था। सीएम ने किसान संघ को भी न किया। किसान संघ किसानों को धोखा देता है। सीएम को एहसास हुआ कि किसान जाग गए हैं। जीतू पटवारी ने गेहूं, धान के रेट पर सवाल उठाए लेकिन अब तक 3100 धान, 2700 गेहूं, 6000 सोयाबीन का क्या होगा, इन सभी पर भी सीएम संवेदनशीलता दिखाए।


पचमढ़ी में बीजेपी की कार्यशाला को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा- बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा झूठ, भ्रम और नफरत फैलाने का है। बीजेपी क्या प्रशिक्षण देगी। मोदी की 5 गारंटी में से एक भी पूरी नहीं हुई और अब लोगों को कैसे भ्रमित करना है, क्या इस बात का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हमारे मंत्री सेना का अपमान करते हैं, फिर भी पद पर है पर लोगों को गुमराह करो। हमारे विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को बता दिया हम कहां बम फोड़ने वाले है, फिर भी जनता को गुमराह करो। 2014 में जिन वादों को लेकर नरेंद्र मोदी पीएम बने थे उससे देश विपरीत चल रहा है। सच कुछ बचा नहीं, सिर्फ झूठ ही झूठ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE