BREAKING NEWS
REPORT : मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के विकास को.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने की सीएम.. <<     छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत पर भारी.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर- 2026 बना ग्रामीणों की.. <<     देवास में "सेफ क्लिक 2.0" का अभियान,सिविल लाइन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक-युवती की मौत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में झमाझम मानसून, 2 जुलाई से और तेज.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ थाना क्षेत्र के सगोरिया मुक्तिधाम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे मांगीलाल अहीर, परिवार में शोक.. <<     KHABAR : भादवामाता कॉरिडोर के लिए 17 करोड़ रुपये की.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0” अभियान में पुलिस की जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमएसपी गेहूं खरीदी घोटाले में बड़ी.. <<     NEWS : 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह.. <<     KHABAR : ​खरगोन वायु सेना में चयनित आशियाना खान का.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की गरोठ थाना पुलिस और मुखबिर.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 2:57 pm
KHABAR : मेडिकल एजेंसी के गोदाम में लगी आग, मची अफरा तफरी, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद काबू, दवाएं और मेडिकल सामान जलकर राख, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। कस्टम गेट के पास स्थित एक मेडिकल एजेंसी में शनिवार सुबह आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित नर्सिंग मेडिकल एजेंसी की है, जिसका संचालन युगल गर्ग करते हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे एजेंसी के पीछे स्थित गोदाम से धुआं उठता दिखा, जिसके बाद फौरन कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। आग एजेंसी की मुख्य दुकान के पीछे बने गोदाम में भड़की, जहां बड़ी मात्रा में दवाइयों और मेडिकल उपकरणों का स्टॉक रखा था।


एजेंसी के ऊपर वाले हिस्से में युगल गर्ग का परिवार निवास करता है। धुआं उठता देख परिजनों को तुरंत बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया जाता, गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल चुका था।


ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया
पालिका की दो फायर ब्रिगेड टीम ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के समय इलाका सकरा होने के कारण ट्रैफिक बाधित रहा और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।


शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं हो सका है, लेकिन अनुमान है कि लाखों रुपए का मेडिकल सामान जलकर नष्ट हो गया।


घटना के बाद कस्टम गेट क्षेत्र के व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। उन्होंने नगर निगम और प्रशासन से फायर सेफ्टी मानकों के पालन की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE