BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 4:17 pm
KHABAR : आंधी-तूफान से केला फसल को नुकसान, सांसद के निर्देश पर प्रशासन ने शुरू किया सर्वे, किसानों को जल्द मिलेगा मुआवजा, पढे़ खबर 

Share On:-

बुरहानपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर और रायसेना में शुक्रवार रात आए आंधी-तूफान से किसानों की केला फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने इस मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर हर्ष सिंह को सर्वे दल गठित करने को कहा।


शनिवार को भाजपा नेता गजेंद्र पाटील ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रभावित खेतों का दौरा किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार उनके साथ है। सर्वे पूरा होने के बाद किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।


पिछले महीने भी ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें बर्बाद हुई थीं
पिछले महीने भी जिले में आई आंधी-तूफान और बारिश से कई ग्रामीण क्षेत्रों में फसलें बर्बाद हुई थीं। तब सांसद पाटील ने खुद भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। उन्होंने बताया कि जिले में मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।


निरीक्षण के दौरान फोफनार मंडल अध्यक्ष नितिन महाजन, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुनील वाघे, तहसीलदार गोविंद सिंह रावत, आरआई, पटवारी संजय गुप्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE