उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा जानकारी देते हुवे बताया कि गत दिवस आरबीएसके कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय चरक भवन में संचालित डी.ई.आई.सी. (जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र) में अनुष्का फाउंडेशन के सहयोग से क्लब फुट रोग से ग्रसित बच्चो को कास्टिंग कर उपचार प्रदान किया गया एवं करेक्टिव शूज (ब्रेसेज) प्रदाय कर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 12 बच्चे लाभान्वित हुए। फुट रोग से ग्रसित बच्चों को चरक भवन जिला चिकित्सालय में संचालित डी.ई.आई.सी. (जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र) में प्रति गुरुवार उपचार प्रदाय किया जाता है।