BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 4:32 pm
BIG NEWS : कांग्रेस में कौन कान फूंकने वाला, दिग्गी ने कहा- कांग्रेस से जोड़ो, दिग्विजय सिंह जाए भाड़ में, जिला अध्यक्ष चयन के लिए किसी की सिफारिश नहीं करूंगा, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। क्या कांग्रेस में कान फूंकने वाले कार्यकर्ता हैं? क्या कांग्रेस में विचारधारा की लड़ाई चल रही है? जिसके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अब मोर्चा खोल दिया है। जी हां यह सभी सवाल दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए बयान के बाद ही खड़े हुए हैं।


पार्टी में विचारधारा की लड़ाई
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जो कहा, उसके बाद कांग्रेस पार्टी में खलबली मच गई है। दिग्विजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं को कान फूंकने वाला कह दिया। उन्होंने पार्टी में विचारधारा की लड़ाई होने के साथ ही आखिरी सांस तक विचारधारा को लेकर लड़ने की बात भी कही है।


आखिरी सांस तक लड़ेंगे फिर चाहे कोई भी हो
दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान कहा-“और कोई है कान फूंकने वाला है?” जब एक कार्यकर्ता करीब आया और कहा कि लड़के को आपसे जोड़ने लाया हूं, तो दिग्विजय सिंह ने कहा”-कांग्रेस से जोड़ो ,दिग्विजय सिंह जाए भाड़ में”। “हम तो पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं हमारे लिए और कोई विषय नहीं है, बस विचारधारा की लड़ाई है। आखिरी दम तक लड़ेंगे, आखिरी सांस तक लड़ेंगे फिर चाहे कोई भी हो।


पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके उन्हें बदलना चाहिए
दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस पार्टी को जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में खड़गे और राहुल गांधी के दिए क्राइटेरिया का पालन किया जाना चाहिए। कहा कि जो वर्तमान जिला अध्यक्ष पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं उन्हें बदलना चाहिए। वहीं जिला अध्यक्ष और युवक कांग्रेस की कमान उन लोगों को सौंपना चाहिए जो भाजपा से समझौता न करें।


मैं इस मामले में पार्टी नहीं बनूंगा
भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर आकर लड़े। इसके साथ ही दिग्विजय ने यह भी कहा कि जो लोग भाजपा से नए नए कांग्रेस में आए, उनकी बजाए कम से कम पांच साल पुराने नेताओं के जिला अध्यक्ष चयन पर विचार करना चाहिए। साफ कहा कि मैं किसी का नाम या समर्थन नहीं दे रहा हूं। मैं इस मामले में पार्टी नहीं बनूंगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE