मनासा। शनिवार को सुबह 10 बजे से कृषि उपज मंडी में कुश्ती का हुआ। इंडियन स्टाईल कुश्ती संघ नीमच श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला के तत्वावधान में तीन दिवसीय संभाग केशरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।शनिवार को सुबह 10 बजे से महादंगल शुरू हुआ। 18 पहलवानों ने अपना दम दिखाया जिसमे 9 पहलवान गुरु कहार मंदसौर, गज्जू सतोले नीमच, अभिषेक ग्वाला मंदसौर, अजय ग्वाला मंदसौर, प्रिंस ग्वाला मंदसौर, राज बागरी उज्जैन, रोहित बागरी उज्जैन, शुभम प्रजापत मंदसौर, नवीन ग्वाला मंदसौर ये सभी पहलवानों को पछाड़ कर विजेता बने वही दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।रविवार को होगा दंगल का फाइनल मुकाबला।