BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 4:51 pm
KHABAR : ग्वालियर के सबसे बड़े अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, अटेंडर को खुद खींचना पड़ रहा मरीज का स्ट्रेचर, हाथ में लगी स्लाइन की बोतल पकड़ कर खड़े रहने को मजबूर परिजन, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई है। ट्रॉमा सेंटर में मरीज के अटेंडर को खुद स्ट्रेचर खींचना पड़ रहा है, तो वहीं मरीज को लगाई जाने वाली बोतल के लिए स्टैंड नहीं मिल रहे हैं। जिसके चलते अटेंडर को बोतल लेकर खड़े होना पड़ रहा है। आलम यह है कि जनपद सदस्य भी अपने परिवार का इलाज कराने के दौरान हाथ मे बोतल पकड़े खड़े रहे। तो एक बच्चा भी अपने पिता को चढ़ाई जा रही बोतल हाथ मे पकड़ कर खड़ा नज़र आया।


बोतल टांगने के लिए नहीं मिला स्टैंड 
ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार की रात यह शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। तेज आंधी बारिश के चलते अमरोल गांव के आसपास दर्जनों पेड़ और बिजली पोल धराशाई हो गए। इन हादसों की चपेट में आए करीब 6-7 लोग घायल हो गए। जनपद सदस्य अनूप कुशवाह अपनी घायल भतीजी और गांव के लोगों को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। घायलों को जयारोग्य स्थित ट्रॉमा सेंटर लाया गया जहां उन्हें बोतल चढ़ाई गई। लेकिन बोतल को टांगने के लिए स्टैंड नहीं मिला, ऐसे में घायलों को चढ़ाई जा रही बोतल को अटेंडर अपने हाथों में लेकर खड़े रहने को मजबूर हो गए। 


एक बच्चा अपने घायल पिता की चढ़ रही बोतल को हाथ में लेकर खड़ा था। तो वहीं जनपद सदस्य अनूप कुशवाहा भी अपने भतीजी को चढ़ाए जा रही बोतल हाथ में लेकर खड़े रहे। वहीं 12 साल की घायल बच्ची को लेटने के लिए स्ट्रेचर तक नहीं मिल पाया। मजबूरन बच्ची को खड़े-खड़े ही बोतल चढ़वानी पड़ी। जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर, कमलाराजा में इस तरह की शर्मसार कर देने वाली तस्वीर अक्सर सामने आती है, लेकिन गजराराजा मेडिकल प्रबंधन इसे दूरूस्त करने की बजाए मुंह छिपता नज़र आता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE