शाजापुर। जिले में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम में बदलाव हुआ और जिले के मक्सी में तेज आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। आंधी तूफान ने कई घरों की चद्दर उड़ा दी तो कई पेड़ भी गिरा दिए तो वहीं सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी तेज आंधी तूफान ने पलट दिया करीब 15 मिनट हुई बारिश से मौसम में ठंडक हुई तो वही साप्ताहिक हाट बाजार भी बारिश के कारण प्रभावित हुआ हाट में दुकानों में लगे कई तंबू हवा के कारण उड़ गए।