BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 5:35 pm
KHABAR : मनासा नगर परिषद को 4 दुकानों की नीलामी से 3 करोड़ 70 लाख की आय, होगा नगर विकास, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने माना सभी का आभार, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। नगर परिषद मनासा द्वारा आर. एल. बी. रोड पर नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में चार दुकानो की बंद लिफाफा में निविदा आमंत्रित की गयी थी। 4 दुकानों के लिए 32 निविदा प्राप्त हुई। इसमें नगर परिषद को 3 करोड़ 70 लाख रूपए की आय  हुई। 1 एवं 2 नम्बर की दूकान में सबसे अधिक राशि गोविंद कन्हैयालाल राठौर की रही और 3 व 4 नम्बर में विनोद कुमार रावत मीणा निवासी अखेपुर की राशि अधिक रही। दूकान निलामी से प्राप्त राशि का उपयोग शॉपिंग काम्पलेक्स निर्माण एवं नगर विकास में होगा। नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने सभी आभार माना।  
नगर परिषद द्वारा आर एल बी रोड पर नवनिर्मित शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण किया जा रहा है। कॉपलेक्स निर्माण में 4 दूकान का निर्माण अंतिम चरण में आने पर नगर परिषद ने उन्हे निलाम करने योजना बनाई और निविदा आमंत्रित की। चारों दूकानें सामान्य के लिए आरिक्षित की गई। परिषद द्वारा 1 नम्बर की दूकान 34.54 वर्ग मीटर जिसका 35 लाख 56 हजार 236 आरक्षित की गई थी। इसी तरह अन्य प्रत्येक 32.97 वर्ग मीटर की तीनों दूकानों के लिए प्रत्येक दूकान की 33 लाख 94 हजार 608 रूपए आरक्षित की गई थी। 2000 फार्म शुल्क के साथ ही पहली दूकान का 88905 एवं अन्य दूकानों के लिए 88865 प्रतिभूति राशि डालकर निविदा में भाग लेना था। 13 जून 2025 दोपहर 2.00 बजे तक फार्म लेने का समय निर्धारित किया गया था एवं 13 जून को दोपहर 3 बजे तक बंद लिफाफे में आवेदन की। इसी दिन शाम 4 बजे सभी  परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया, प्रभारी सीएमओ मनोज राठौर, पार्षदगण,  पत्रकारगण और निविदाकारों के समक्ष निविदा खोली गई। इसमें 4 दूकानों की निलामी से 3 करोड़ 70 लाख की आय हुई।
4 दुकानों की 32 निविदा आयी 
परिषद की 4 दूकानों की खरीदी के लिए 32 निविदाकार ने भाग लिया। 1 एवं 4 नम्बर की दूकानों में 6-6 निविदा प्राप्त हुई। वहीं 2 व 3 नम्बर की दूकानों में 10-10 निविदा प्राप्त हुई। इसमे प्रथम दुकान कॉर्नर की अधिकत्तम बोली 1 करोड़ 15 लाख की जो कि गोविन्द पिता कन्हैयालाल राठौर द्वारा लगाई गई थी। दूसरे नंबर की 95 लाख रुपए की अधिकत्तम बोली भी गोविंद राठौर की रही। तीसरे नंबर की 80 लाख 101 रुपए विनोद कुमार रावत मीणा अखेपुर अखेपुर और चार नंबर की दूकान की अधिकत्तम बोली 80 लाख भी विनोद कुमार रावत मीणा की रही। 
काम्पलेक्स निर्माण एवं नगर विकास में होगा खर्च
नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय जी तिवारी ने बताया 4 दूकानों की निलामी से 3 करोड़ 70 लाख की राशि प्राप्त होगी। उक्त राशि का उपयोग शॉपिंग काम्पलेक्स निर्माण एवं नगर विकास में होगा। दूकान निलामी में पूर्ण पारदर्शिता रखी गई इस पूरी प्रकिया में निविदाकार, पत्रकारगण, परिषद के सभी पार्षदगण और नागरिकों का सहयोग मिला। इसके लिए सभी का धन्यवाद आभार। कॉम्पलेक्स निर्माण की अन्य दूकानों का भी इसी तरह पूर्ण पारदर्शिता के साथ निविदा आमंत्रित की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE