BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 5:37 pm
KHABAR : माईक्रोसॉफ्ट ने जेआयटी बोरावां में किया प्रारंभ, विद्यार्थियों को वैश्विक डेवलपर कम्यूनिटी से जुड़ने के मिलेंगें अवसर - अरूण यादव, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोर। शनिवार 14 जून को विश्व की अग्रणी आईटी कंपनी माईक्रोसॉफ्ट ने जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में अपने स्टूडेंट चेप्टर की शुरूआत की। स्टूडेन्ट चेप्टर जो कि एज्योर डेवलॅपर कम्यूनिटी से जाना जाता है। इस अवसर पर माईक्रोसॉफ्ट से जेआयटी में पधारे सीनियर कंसलटेन्ट साकेत कुमार एवं राजेश पांचाल ने बताया कि इस स्टूडेन्ट चेप्टर के माध्यम से जिले के विद्यार्थी न सिर्फ माईक्रोसॉफ्ट टेक्नालॉजी को पढ़ सकेगें बल्कि उनके इंटर्नशिप, जॉब एवं अन्य उपलब्धियों को भी प्राप्त कर सकेंगें। संस्थान के प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय, डीन डॉ. सुनील सुगंधी एवं प्लेसमेंट अधिकारी प्रो. नितिन नामदेव द्वारा आगंतुकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर जेआयटी बोरावां सहित खरगोन जिले के प्रतिष्ठित संस्थानों से 300 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षक भी उपस्थित हुए।
 

शिकुंज एवं आर डॉट वेन्चर्स के डायरेक्टर राहुल भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्टूडेन्ट चेप्टर देश के 80 से अधिक शहरों में संचालित हो रहा है और खरगोन का यह पहला एवं एकमात्र माईक्रोसॉफ्ट स्टूडेन्ट चेप्टर होगा। यहॉ उल्लेखनीय है कि एज्योर डेवलपर कम्यूनिटी के सुचारू संचालन के लिए एज्योर लैब का भी शुभारंभ हुआ। संस्था में पधारे माईक्रोसॉफ्ट सीनियर कन्सलटेन्ट ने आज इंजीनियरिंग विद्यार्थियों से रूबरू होकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेन्स, मशीन लर्निंग, एज्योर क्लाउड एवं ए.आई. एजेन्ट बनाने पर चर्चा की और प्रायोगिक क्रियान्वयन भी करवाया गया । इस दौरान उनके द्वारा की गई प्रश्नोत्तरी में 10 चयनित विद्यार्थियों को माईक्रोसॉफ्ट द्वारा उपहार भी सौंपे गये।
 

जेआयटी बोरावां में हुआ माईक्रोसॉफ्ट का परीक्षा केन्द्र का शुभारंभ पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाए जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी बोरावां में आज शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीनियर कंसलटेन्ट साकेत कुमार एवं राजेश पांचाल सहित विशिष्टजनों की उपस्थिति में माईक्रोसॉफ्ट के परीक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। यह परीक्षा केन्द्र खरगोन जिले का एकमात्र माईक्रोसॉफ्ट द्वारा अधिकृत परीक्षा केन्द्र होगा जिसमें विद्यार्थी माईक्रोसॉफ्ट से संबंधित परीक्षाओं में सम्मिलित हो सकेंगें। पूर्व केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव ने विद्यार्थियों को प्रेषित अपने संदेश में शुभकामनाए देते हुए कहा कि यह खरगोन जिले सहित समूचे निमाड़ विद्यार्थियों के लिए एक नया अवसर प्राप्त हुआ है। जिसमें माईक्रोसॉफ्ट जैसी विश्व की अग्रणी आई.टी. कंपनी के डेवलपर फोरम से हमारे विद्यार्थी सीधे जुड़ सकेंगें। यह उनके कॅरियर निर्माण में निश्चित रूप से सहायक होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE