शाजापुर। जिले में 15 जून से 15 अक्टूबर 2025 तक कलेक्टर कार्यालय के जिला नियंत्रण कक्ष क्रमांक 40 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी हैं। भू-अभिलेख अधीक्षक को कन्ट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया हैं। जिनका मोबाईल. नंबर 9669850185 हैं। कन्ट्रोल रूम के कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07364-227202 हैं, जो 24 घण्टे खुला रहेगा।
कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा अतिवृष्टि एवं बाढ़ नियंत्रण कक्ष के सुव्यवस्थित संचालन के लिए 15 जून से 15 अक्टूबर 2025 तक की अवधि के लिए निर्धारित समय पर कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी हैं। संबंधित कर्मचारी नियत समय में जिला कन्ट्रोल रूम में उपस्थित रहकर उपस्थिति रजिस्टर पर अपने हस्ताक्षर करेगे। अतिवृष्टि एवं बाढ़ की स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष में उपस्थित कर्मचारी समय-समय पर प्राप्त सूचना अधीक्षक भू-अभिलेख के मोबाईल नंबर 9669850185 एवं सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख के मो. नंबर 9753424068 तथा वर्कलोड राजस्व निरीक्षक सूरज लाल सारीवान को मोबाईल नंबर 9329309207 पर देंगे।