शाजापुर। आगामी मानसून 2025 में वर्षा के पूर्व बाढ़ एवं अतिवृष्टि से बचाव के संबंध में बंद पड़ी खदानों एवं खनन पश्चात खुले छूटे स्थलों/गड्ढों में जल भराव की स्थिति के कारण जनहानि एवं पशुहानि होने की संभावना के दृष्टिगत इन खुले छूटे स्थलों का उचित प्रबंधन करने के निर्देश जारी किये गये हैं।
अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी ने जिला खनिज अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि जिले में समस्त खनि रियायत धारियों/खदान संचालकों से आवश्यक समन्वय स्थापित कर खदान क्षेत्रों में यह उपाय सुनिश्चित करें कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि की स्थिति में खनन गतिविधियों से छूटे हुए गड्डों में बाढ़ एवं अतिवृष्टि का जल भराव से जन हानि पशुहानि को रोका जाए। उपरोक्त स्थिति अनुसार जिले में खदान संचालकों एवं अन्य संबंधितों से आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाकर ऐसे स्थलों को चिन्हित कर आगामी मानसून 2025 में वर्षा के पूर्व समस्त आवश्यक सावधानियाँ सुनिश्चित करते हुए समुचित कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।