शाजापुर। कलेक्टर ऋजु बाफना ने आज जिला मुख्यालय के कृषि उपज मण्डी स्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर बाफना ने स्वयं मृदा परीक्षण करने वाले सभी यंत्रों को देखा एवं मृदा परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने अब तक जिले में कितने किसानों के खेत का मृदा परीक्षण हुआ है उसके पृविष्टि रजिस्टर का अवलोकन किया। कलेक्टर ने ऑनलाइन मृदा स्वास्थ्य कार्ड पोर्टल पर की जाने वाली पृविष्टी एवं प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मृदा का परीक्षण सही तरीके से करें एवं इसी रिपोर्ट किसानों को उपलब्ध कराएं। इस दौरान कलेक्टर ने जिला विपणन प्रबंधक से उर्वरक के भण्डारण एवं उठाव के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उल्लेखनीय हैं कि कृषि विभाग के नेतृत्व में शाजापुर जिला मुख्यालय पर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला संचालित की जा रही है। मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में कृषकों द्वारा खेत से लाई गई मृदा का परीक्षण होता है उसके बाद रिपोर्ट कृषकों को उपलब्ध कराई जाती है।
इस अवसर पर उपसंचालक कृषि केएस यादव, जिला विपणन प्रबंधक जेनिफर खान, मण्डी सचिव भगवानसिंह परिहार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विष्णु मर्सकोले सहित मृदा परीक्षण करने वाले कृषि अधिकारी भी उपस्थित थे।