BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 5:53 pm
KHABAR : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम शादीपुरा में होगा विशेष शिविर  का आयोजन, 15 जून से होगी शुरूआत, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत शाजापुर जिले के मो. बड़ोदिया जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम शादीपुरा के ग्राम पंचायत भवन में 15 जून से 30 जून 2025 तक विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। यह शिविर आदिवासी वर्ग के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में सैचुरेशन प्राप्त कराने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे हैं। शिविर ष्एक स्थान - अनेक सेवाएंष् की अवधारणा को साकार करते हुए हितग्राहियों को सीधी सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा।

कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा 15 से 30 जून के मध्य विभिन्न विभागों के शिविर आयोजित करने के लिए तिथियों का निर्धारण किया है। जिसके अनुसार 15 जून 2025 को ई-गवर्नेंस द्वारा आधार कार्ड, 16 जून को जनपद पंचायत द्वारा राशन कार्ड, सममग्र आईडी एवं मनरेगा, 17 जून को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड, सीकल सेल एवं मोबाईल मेडिकल यूनिट कैम्प, 18 जून को अनुविभाग (राजस्व) शाजापुर द्वारा जाति, आय एवं निवासी प्रमाण पत्र, 19 जून को भू अभिलेख द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि, 20 जून को अग्रणी बैंक द्वारा जन धन खाता, किसान क्रेडिट कार्ड एवं मुद्रा लोन, 23 जून को शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति, 24 जून को सामाजिक न्याय विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन (विधवा/वृद्धावस्था/विकलांग), 25 जून को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए शिविर लगाए जायेंगे।

कलेक्टर बाफना ने संबंधित विभागों को निर्देश दिये हैं कि शिविर में जनजातीय समुदाय को उनकी पात्रता अनुसार योजनाओं का समुचित लाभ देना तथा उनकी सेवा तक पहुंच को सरल बनाना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE