मुरैना। जिले के कैलास नगर में एमएस रोड 552 पर जल भराव की समस्या भयंकर रूप धारण कर चुकी है इस जल भराव की समस्या से आए दिन सुबह से लेकर शाम तक लगभग छोटी-मोटी चोटें दो पहिया वाहन पर सवार यात्री चोटिल हो जाते हैं हमने मौके पर जाकर इस जल भराव की समस्या की खबर का कवरेज किया तो नहर की पुलिया के पास रहवासियों ने जल भराव की समस्या की कहानी सुनाई बताया के नगर पालिका कैलारस द्वारा किसी प्रकार की साफ सफाई नहीं की जाती है केवल नाम मात्र के लिए साफ सफाई होती है जब के मध्य प्रदेश शासन स्वच्छता अभियान की बड़े-बड़े दावे करते नजर आती है हकीकत तो यह है कि कैलास नगर में नहर की पुलिया के पास नेशनल हाईवे रोड 552 पर जल भराव की समस्या स्वच्छता अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ती नजर आ रही है पहले ही बारिश में नगर पालिका प्रशासन के दावों की खुली पोल नालों की सफाई न होने के कारण नेशनल हाईवे पर जल भराव हो जाता है जिसमें सुबह से शाम तक तमाम बाइक सवार गिर जाते हैं स्कूल और कोचिंग के लिए पैदल चलने वाले छात्रों को वाहनों से निकलते समय कई बार कीचड़ से उनके कपड़े खराब हो जाते हैं जल भराव की समस्या कई वर्षों से निरंतर जारी है मगर इस और नगर पालिका प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है अब देखते हैं की खबर के बाद नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष क्या कार्यवाही करेंगे या ऐसे ही जनता बे बसी में कीचड़ में गुजरेगी।