नीमच/मनासा/जावद। आंचलिक पत्रकार संघ का संभागीय सम्मेलन रविवार, 15 जून 2025 को प्रातः 11.30 बजे डिकेन स्थित गगरानी जी की धर्मशाला प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
सम्मेलन में आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र टाक, प्रदेश महामंत्री अभय सुराणा, प्रदेश सचिव अब्दुल, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाठक, संभागीय अध्यक्ष रामचंद्र गिरी, संभागीय उपाध्यक्ष कुरैशी एवं जगदीश चंद्र पंडित, संभागीय कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रकाशचंद्र बंसल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नीमच जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक प्रमोद रामावत, सुरेश सन्नाटा, वरिष्ठ समाजसेवी आरुल अरोरा (गंगानगर), समाजसेवी सत्यनारायण गगरानी, पीआरओ जगदीश चंद्र मालवीय, श्रीनगर पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार पाटीदार, गुर्जर समाज जिला अध्यक्ष चंपालाल गुर्जर, एडवोकेट दीपक गेहलोत (मनासा), सेन समाज जिला अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, विनोद पावर (आप समाज नीमच), एवं नगर पंचायत अध्यक्षगण - सरवानिया महाराज, नयागांव, जावद, रतनगढ़, सिंगोली आदि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए आंचलिक पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र गुर्जर, उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र सेन, सचिव महावीर जैन एवं महासचिव राकेश सेन ने बताया कि यह नीमच जिले में आंचलिक पत्रकार संघ का पहला बड़ा आयोजन है, जिसमें पत्रकारों के हितों एवं उनकी समस्याओं पर गंभीर चर्चा की जाएगी।
नीमच जिले के समस्त पत्रकार साथियों से विनम्र अनुरोध है कि वे संगठन से जुड़ाव की परवाह किए बिना, पत्रकार हित में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समय पर पधारें एवं इस आमंत्रण को व्यक्तिगत निमंत्रण मानकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। आप सभी का हार्दिक स्वागत है।