BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 7:14 pm
KHABAR : मनासा के शासकीय विद्यालयों के छात्रों के लिए शासकीय सांदीपनि विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ, 20 जून तक वितरित होंगे प्रवेश आवेदन फार्म, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय सांदीपनि विद्यालय, मनासा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 हेतु नवीन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। यह प्रवेश प्रक्रिया केवल शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के लिए होगी। इच्छुक विद्यार्थियों के लिए प्रवेश आवेदन फार्म 20 जून 2025 तक विद्यालय कार्यालय से वितरित किए जाएंगे।संचालक लोक शिक्षण संचालनालय मप्र भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यालय में कक्षा 2, 3, 4, 9 व 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश केवल हिंदी माध्यम के लिए मान्य होगा।

प्रवेश की प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं -प्रवेश केवल रिक्त सीटों पर ही संभव होगा,निकटतम शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत अथवा निकटस्थ निवास करने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी,कक्षा 9वीं व 11वीं के लिए छात्रावास सुविधा प्राप्त करने वाले छात्रों को भी वरीयता दी जाएगी,कक्षा 11वीं में प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा,आवश्यकता अनुसार सीटों की संख्या में परिवर्तन किया जा सकता है।
विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय पर आवेदन फार्म प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन जमा करने की अपील की है। प्रवेश से जुड़ी विस्तृत जानकारी विद्यालय कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE