BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 7:46 pm
KHABAR : सामान्य मुख समस्याओं की देखभाल हेतु आयुष विभाग का अभिनव प्रयास, 873 नागरिकों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, परंपरागत औषधियों और योग को मिला प्रोत्साहन, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मुख स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती जागरूकता और परंपरागत उपचार पद्धतियों के जनहित में प्रचार-प्रसार को लेकर आयुष विभाग इंदौर ने एक उल्लेखनीय पहल की है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत जिले के 14 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सामान्य मुख समस्याओं की देखभाल विषय पर एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 873 से अधिक नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

इस शिविर में ग्रामीणों के रक्तचाप, मधुमेह और हीमोग्लोबिन की जांच की गई। खास बात यह रही कि बच्चों को ब्रश करने की सही विधि और दांतों की देखभाल के प्रति सहज और व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया। ग्रामवासियों को कवल व गंडूष जैसे आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बताया गया, जो मुख की सफाई और रोग निवारण में प्रभावी माने जाते हैं।

नीम, खैर और बबूल जैसी परंपरागत दातुनों के लाभ को रेखांकित करते हुए शिविर में लोगों को स्वदेशी और सुलभ विकल्पों को अपनाने की सलाह दी गई। तंबाकू, गुटखा और बीड़ी से होने वाले मुख कैंसर के खतरों पर भी प्रकाश डाला गया और जागरूकता सामग्री वितरित की गई।

शिविर का एक अन्य प्रमुख आकर्षण रहा योग सत्र , जिसमें ग्रामीणों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तहत विशेष योग शिविर में भाग लेना कैसे उनके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।

इस आयोजन को सफल बनाने में चिकित्सकों, सीएमओ और पैरामेडिकल स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शिविर का आयोजन सेमलिया चाउ, सगरोद कराड़िया, धारनाका, गवली पलासिया, बड़गोंदा, चोरल, दतोदा, रंगवासा, अजनोद, मांगलिया, बावलियां खुर्द बांक, तिल्लोर खुर्द जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. हंसा बारिया ने बताया कि आयुष प्रणाली के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य रक्षा की सरल व सस्ती विधियाँ पहुँचाना हमारा उद्देश्य है। ग्रामीणों की उत्साहजनक भागीदारी ने इस प्रयास को सार्थक बनाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE