BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2025, 7:55 pm
KHABAR : असंक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर सम्पन्न, आधुनिक मशीनों से 762 लोगों की ईसीजी, टीबी, पेपस्मियर, कैंसर, एचबी, मैमोग्राफी आदि की हुई निःशुल्क जांच, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर असंक्रामक रोगों की रोकथाम के लिये स्वास्थ्य विभाग और अरविंदो मेडिकल कॉलेज द्वारा सीएमराइज स्कूल नन्दा नगर में प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर का आयोजन किया गया। 
इस स्वास्थ्य जांच शिविर में कुल 762 लोगों का पंजीयन किया गया और विभिन्न विभागों द्वारा विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। शिविर में कैंसर, टीबी, हड्डी, हार्ट, लीवर एवं गठिया रोग, दंत रोग एवं नेत्र रोगों आदि से जुड़ी लगभग 2600 से अधिक जाँचें की गईं। इनमें मुख्य रूप से  134 ईसीजी, 129 फाइब्रोस्कैन, 378 एचबी, 393 आरबीएस, 333 एसजीपीटी, 333 एसजीओटी, 333 लिपिड प्रोफाइल, 122 ईको, 135 यूएसजी, 45 मैमोग्राफी, 42 , 231 जनरल मेडिसिन, 154 कार्डियोलॉजी, 147 गैस्ट्रोलॉजी, 74 टीबी चेस्ट स्क्रीनिंग, 65 गायनेकोलॉजी, 43 पल्मोनरी, 94 रूमेटोलॉजी, 77 कैंसर स्क्रीनिंग, 118 डेंटल चेकअप, जाँचें विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। संभागायुक्त दीपक सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

अरविंदो अस्पताल के चेयरमैन डॉ.विनोद भंडारी ने बताया कि प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर में विभिन्न जाँचों के दौरान ऐसे मरीजों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं अथवा जिनके निकट भविष्य में किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त होने की संभावना है। शिविर में कैंसर, पेट से जुड़े रोग,नेत्र,दंत,जनरल मेडिसिन,हृदय रोग,लीवर और टीबी आदि रोगों की जाँच एवं इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित रहे। प्रीवेंटिव हेल्थ केयर शिविर का उद्देश्य नागरिकों में रोगों की पूर्व पहचान कर समय पर उपचार की सुविधा देना था। आभा एवं आयुष्मान योजना के तहत भी सैकड़ों मरीजों का इलाज कर चिकित्सा परामर्श दिया गया।

अरविन्दो अस्पताल के डॉ.आदित्य चौरसिया ने बताया कि प्रीवेंटिव हेल्थ केयर कार्यक्रम के तहत सातवां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 16 जून को  जिला अस्पताल धार रोड पर होगा। आगे के शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाणगंगा, यूपीएचसी गुमाश्ता नगर, पीएचसी स्कूल बिचौली हप्सी, खजराना गणेश मंदिर, यूपीएचसी खजराना और गांधी हॉल में आयोजित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE