बड़वानी। वन मण्डल अधिकारी आशीष बसोड़ और उप वन मंडल अधिकारी बड़वानी द्वारा ग्राम वन समिति अंतरसम्भा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष तथा समिति सदस्यों की बैठक ली गई। बैठक में बताया गया कि वनों की सुरक्षा एवं अतिक्रमण की रोकथाम करना हर व्यक्ति या समिति सदस्यों को करना है। आपके ग्राम के आसपास जंगल खड़ा हो जाएगा तो शुद्ध हवा पानी मिलेगा कोई बीमार नहीं पड़ेगा। वन विभाग के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा। उससे घास, पेड़ पौधे बड़े होंगे जिससे मवेशियों को चारा उपलब्ध होगा। आर्थिक सहायता मिलेगी पिछले वर्षों में वृक्षारोपण से लाखों रुपए का चारा हितग्राहियों को प्राप्त हुआ है। डीएफओ के साथ बीमा सोलंकी पूर्व सरपंच अम्बापनी, पूर्व समिति अध्यक्ष रमेश भाई वर्तमान समिति अध्यक्ष तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी गुलाब सिंह बरडे एवं वन स्टाफ के साथ मेंद्रिमात्ता की ऊंची पहाड़ी पर चढ़कर निरीक्षण किया गया।