मनासा। अहमदाबाद में हुए हृदय विदारक विमान हादसे में हताहत हुए सभी यात्रियों ओर नागरिकों के निधन पर पूरा देश गमगीन है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा भी इस दुःख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त करती हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा द्वारा इस वीभत्स हादसे में हताहत हुए नागरिकों को विजय स्तम्भ मनासा पर आज श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मनासा के नागरिक गण उपस्थित रहे।