छतरपुर। सटई थाना अंतर्गत ग्राम बछरौनियां में दिब्बी यादव के घर के पीछे बनी तलैया में जेसीबी मशीन से अवैध खुदाई का कार्य किया जा रहा था जिसका दिब्बी यादव और उसके परिवार ने विरोध किया तो दबंगों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग दिब्बी यादव और उसके पुत्र श्याम लाल, व प्रेमलाल और बहू माया के साथ लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे एक ही परिवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मामले की शिकायत दर्ज कराने जब पीड़ित परिवार पुलिस थाना सटई पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई एमएलसी कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही गई तब पीड़ित परिवार आज शनिवार को एसपी आफिस पहुंचा और न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने की मांग की है पीड़ित दिब्बी यादव ने बताया कि मेरे घर के पीछे अवैध खुदाई कार्य का विरोध करने पर आरोपी रामनाथ यादव, कल्लू यादव, गोकुल यादव, द्वारा एक राय होकर हमारे साथ लाठी डंडों और धारदार हथियार से मारपीट की गई है पूरे-मामले में जब सटई थाना प्रभारी रुप नारायण पटेरिया से बात की गई तो उन्होंने पीड़ित फरियादी को थाने बुलाकर एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।