BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2025, 11:08 am
NEWS : भदेसर उपखंड की ग्राम पंचायत भालूण्डी में रात्रि चौपाल में आमजन की समस्याएं सुन दिए त्वरित समाधान के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशन में आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु शुक्रवार रात्रि को अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक की उपस्थिति में भदेसर उपखंड की ग्राम पंचायत भालूण्डी में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। 

अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  विनय पाठक चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत पत्थरघड़ी, नाली निर्माण, नेटवर्क समस्या निवारण, अन्नपूर्णा रसोई प्रारंभ करने, बस सुविधा उपलब्ध कराने, भूमि का सीमांकन, खातेदारी दर्ज कराने, आवासीय पट्टा प्रदान करने, हैंडपंप मरम्मत, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण, विद्यालय के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने, सफाईकर्मी की नियुक्ति एवं कंजर बस्ती में विद्यालय खोले जाने सहित कुल 35 परिवादों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों को मौके पर ही संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ऋषि सुधांशु पांडे, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा, तहसीलदार  शिवसिंह शेखावत, एडिशनल बीडीओ अनिल टेलर, पंचायत प्रशासक नारायण सिंह, जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE