BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2025, 1:09 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के अंतर्गत दो दिवसीय सौर मेले का शुभारंभ, परिसर में प्रदान की जा योजना के संबंध में जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में शनिवार को दशहरा मैदान परिसर में दो दिवसीय सौर मेले का शुभारंभ किया गया। जिसमें उपभोक्ताओं को शनिवार व रविवार शाम 6रू00 बजे तक अपने घरों पर सोलर पैनल स्थापित करने संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत आवासीय घरेलू उपयोग के लिए सौर पैनल स्थापित किए जाते हैं एवं उपभोक्ता को सब्सिडी भी प्रदान की जाती है।कार्यक्रम में नगर निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का लक्ष्य है की कोई भी क्षेत्र छूट न पाए हम सभी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। इसी क्रम में सौर ऊर्जा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। इस मेले की सार्थकता तब होगी जब हम लक्ष्य को पूर्ण करने में सहभागी होंगे। हमारा नैतिक दायित्व है कि हम इस प्रकार की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें। 
महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि सौर ऊर्जा के उपयोग से हम ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेंगे। उन्होंने आव्हान किया कि सभी अपने घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाये एवं देश की प्रगति में भागीदार बने।कार्यक्रम में संजय अग्रवाल ने कहा कि सौर ऊर्जा के द्वारा बिजली का उत्पादन करना भी एक प्रकार की जन सेवा है यह सौर ऊर्जा योजना प्रदेश के लोगों के जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लेकर आएगी। उन्होंने स्वयं भी सोलर पैनल अपने घर पर स्थापित करने का संकल्प लिया। मेले का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य अभियंता एससी वर्मा ने जानकारी दी की मध्य प्रदेश में पीएम सूर्य घर बिजली योजना के अंतर्गत 6 लाख घरों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य लिया गया है। जबकि संपूर्ण भारत में एक करोड़ घरों को सौर बिजली घर से जोड़ने का लक्ष्य है।मुख्य अभियंता बीएल चौहान ने कहा सभी क्षेत्रों में एनर्जी का सर्वाधिक महत्व है। ऊर्जा के साथ सौर ऊर्जा जुड़ जाने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है, जितनी सौर ऊर्जा हम उत्पादित करेंगे उतना हमारे देश व प्रदेश के लिए लाभकारी होगा। अभी तक इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश में लगभग 40000 लोगों ने आवेदन किया जिसमें से 17000 घरों पर सोलर पैनल स्थापित किये जा चुके हैं जिससे लगभग 66 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन होने से कार्बन का उत्सर्जन कम होगा व वातावरण प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की इस योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट तक का पैनल स्थापित करने पर 78 हजार रु की सब्सिडी शासन द्वारा प्रदान की जा रही है। मेले में उपभोक्ताओं को जानकारी प्रदान करने के लिए पैनल स्थापित करने वाली कंपनियों के वेंडर के स्टाल भी लगाए गए हैं वहीं बैंकों द्वारा ऋण प्रदान करने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता एससी वर्मा, मुख्य अभियंता बीएल चौहान, सी स्टेप कंपनी बेंगलुरु के सप्तक घोष, शांतनु रॉय उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शोभना भाटी ने किया व आभार सी स्टेप कंपनी बैंगलोर के सेक्टर हेड सप्तक घोष ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE