BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2025, 1:34 pm
KHABAR : बीजेपी के प्रशिक्षण वर्ग के बीच कांग्रेस भी एक्टिव, प्रदेश प्रभारी चौधरी 4 दिन के लिए एमपी के दौरे पर, ब्लॉक-जिला कांग्रेस की लेंगे बैठक, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। पचमढ़ी में भाजपा विधायकों और सांसदों के प्रशिक्षण वर्ग के बीच, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी भोपाल दौरे पर आ रहे हैं। वे पार्टी के संगठन सृजन अभियान को लेकर ब्लॉक और जिला स्तर पर आयोजित बैठकों में शामिल होंगे। चौधरी 19 जून तक मध्यप्रदेश में रहेंगे।


कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चौधरी अगले पांच दिन तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान जिलों में पार्टी द्वारा नियुक्त जिला संगठन सृजन प्रभारियों के दौरे भी शुरू हो चुके हैं। ये प्रभारी जिलों में जाकर मंडलम, सेक्टर और ब्लॉक इकाइयों की बैठकें ले रहे हैं।


ये रहेगा कार्यक्रम
15 जून: हरीश चौधरी आज भोपाल आएंगे।
16 जून: सुबह रायसेन जिले के सिलवानी जाएंगे और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिलवानी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल लौटकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विदिशा पायलट प्रोजेक्ट पर संगठनात्मक बैठक लेंगे।
17 जून: बैतूल जिले के मुलताई विधानसभा के प्रभातपट्टन में संगठन सृजन अभियान की बैठक में भाग लेंगे। फिर आठनेर ब्लॉक के माडवी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसी दिन हरदा जिले के करताना में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक भी लेंगे।
18 जून: विदिशा जिले के गंजबासौदा में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद भोपाल में संगठनात्मक बैठक में भाग लेंगे।
19 जून: नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक लेंगे और कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने के पार्टी के फैसलों की जानकारी देंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE