हरदा। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के मार्गदर्शन में जिले के सरकारी अस्पतालों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।
सीएमएचओ डॉ. एच.पी.सिंह ने जानकारी दी कि जिले के 31 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक से सम्मानित किया गया है। हाल ही में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसर को ये मान्यता मिली है।
इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहटगांव को यह मान्यता मिल चुकी है। इसके अलावा जिले के 28 उपस्वास्थ्य केंद्रों को भी राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक की मान्यता प्राप्त हो चुकी है।