BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2025, 1:45 pm
KHABAR : अवैध रूप से तंबाकू मिश्रित गुरु गुटखा के भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही, गुटखा माफिया फरार, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिले के हरपालपुर नगर के वार्ड नंबर 3 में अवैध रूप से तंबाकू मिश्रित गुरु गुटखा के भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की। बताया गया है कि मुखबिर की सूचना पर तहसीलदार रंजना यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अजय पुत्र रामपाल यादव के मकान पर छापा मारा, जहां से 11 पॉली बैग तंबाकू मिश्रित गुरु गुटखा बरामद हुआ। यह गुटखा नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिक्री के लिए भंडारित किया जा रहा था। छापेमारी में राजस्व विभाग से तहसीलदार रंजना यादव, पटवारी टीम,खाद्य विभाग से वंदना जैन और पुलिस विभाग से सब इंस्पेक्टर अरविंद यादव, आरक्षक रामकिशोर,संदीप यादव और एक महिला आरक्षक शामिल थे। मकान मालिक रामपाल यादव ने बताया कि उन्होंने लगभग पांच-छह महीने पहले अपना मकान दुर्गा चौबे, निवासी पुरानी गल्ला मंडी, हरपालपुर को किराए पर दिया था। खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन ने दुर्गा चौबे से संपर्क करने की कोशिश की,लेकिन उनका फोन बंद होने के कारण सैंपलिंग नहीं हो सकी। बरामद गुटखा को दो बोरों में पैक कर पंचनामा बनाया गया और थाने में रखवा दिया गया तहसीलदार रंजना यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई,जिसमें 11 पॉली बैग अवैध गुरु गुटखा बरामद हुआ। मालिक का फोन बंद था, इसलिए पंचनामा बनाकर अग्रिम कार्यवाही के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया है। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी वंदना जैन ने बताया कि गुटखा मालिक की अनुपस्थिति के कारण सैंपलिंग नहीं हो सकी,और माल सील कर थाने में रखवाया गया है। दुर्गा चौबे के उपलब्ध होने पर सैंपलिंग की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकते है। रात अधिक होने के कारण लहचूरा रोड और हरिहर रोड पर अन्य संदिग्ध भंडारण स्थलों पर कार्यवाही नहीं हो सकी। प्रशासन ने इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आगे की जांच शुरू कर दी है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE