गुना। मध्य प्रदेश पश्चिम महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय तीन दिवसीय योग कार्यशाला का भव्य आयोजन महाकाल की पावन धरा उज्जैन में अत्यंत भव्य आयोजन संपूर्ण श्रद्धा, समर्पण एवं ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। जिसमें गुना जिले की महिला पतंजलि योग समिति भी सम्मिलित हुई कार्यशाला का शुभारंभ राज्य प्रभारी सुधा त्रिवेदी, सुषमा यादव, आशा उपाध्याय, नेहा पटेल, श्रुति पैठने एवं उज्जैन के अतिथियों संतोष आर्य डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट उज्जैन द्वारा किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बहनों को शारीरिक मानसिक आध्यात्मिक रूप से जागरुक एवं सशक्त बनाना है। कार्यशाला की प्रमुख विशेषताएं योग आसनों का सजीव अभ्यास व प्रशिक्षण ध्यान और प्राणायाम की प्रभावशाली विधियां, तनाव प्रबंधन व आत्मिक शांति के उपाय उदर एवं कमर संबंधित समस्याओं के लिए विशेष योग, यज्ञ एवं यज्ञ का महत्व संरक्षिका सुमन अग्रवाल द्वारा बताया यज्ञ हमारे जीवन में शुद्ध ऊर्जा और अनुशासन लाने वाला एक दिव्य साधन है। शिविर में मध्य प्रदेश पश्चिम के ग्वालियर, गुना, रतलाम, उज्जैन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, मंदसौर, इंदौर, नीमच, धार, दतिया जिले की जिला प्रभारी एवं जिला समिति ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। समिति की सभी बहनों ने रैली निकालकर योग के लिए आमजन को जागरूक किया।
सभी बहनों को महाकाल बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन जिलों की रिपोर्टिंग एवं जिला प्रभारी, राज्य कार्यकारिणी एवं अतिथियों को स्मृमंतिचिन्ह प्रदान कर एवं समस्त कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को मेडल एवं शील्ड वितरण कर किया गया