गुना। स्टेशन पर ई एन कार्यलय से 100 मीटर की दूरी पर अंडरपास है जहां से श्रीराम कालोनी की ओर से दर्जनो कलोनी के निवासियो का आना जाना होता है,इसी ओर सैकडो रेल कर्मचारी भी निवास करते और वह इसी मार्ग का उपयोग करते जवकि उक्त अंडरपास की रोड जजर्र हो रही गहरे गड्डे कई बार राहगीरो के साथ घटनाए घटित हो चुकी है परंतु यह सब जानकर भी डी ई एन एंव आई ओ डब्लू इसे पानी का मार्ग बताकर अनदेखा कर देते, आचार्य ने बताया कि जब ये पानी का रास्ता है तो इसे बंद कर देना चाहिए, फिर इस पर रोड डालकर और अलग से पानी निकासी की नाली बनाकर देश का पैसा क्यो खर्च किया गया। आचार्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से रेल बोर्ड अध्यक्ष को जानकारी देकर इस समस्या का हल निकालने के लिए प्रयत्न किया।