शाजापुर। जिले के गुलाना विद्युत वितरण केंद्र में एक किसान से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। कनिष्ठ यंत्री प्रवीण कुशवाहा पर किसान आनंदीलाल प्रजापति ने 8 जून 2025 को 5000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। मामले में एक वीडियो सामने आया है। इसमें कनिष्ठ यंत्री प्रवीण कुशवाहा गाड़ी में बैठे हैं। आउटसोर्स कर्मचारी महेश वर्मा किसान से पैसे लेते दिख रहे हैं। किसान के बेटे ने विधायक को इसकी जानकारी दी। विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने किसान के पैसे वापस करने को कहा। इसके बाद कनिष्ठ यंत्री और आउटसोर्स कर्मचारी ने किसान के बेटे को फोन किया। उन्होंने पैसे वापस करने की बात कही। यह ऑडियो भी वायरल हो गया है। शाजापुर अधीक्षण यंत्री ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। गुलाना मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोवा ने भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अर्जुन प्रजापत किसान से कनिष्ठ यंत्री ने 5000 रुपये की रिश्वत ली है। अब बिजली विभाग की ओर से कार्रवाई का इंतजार है।