BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2025, 2:18 pm
KHABAR : कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन को लेकर 12 आवेदन, 1250 बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा, 5-6 नामों को हाईकमान को भेजा जाएगा, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। जिले में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने नए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के लिए 10-12 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 5-6 नामों का पैनल बनाकर हाईकमान को भेजा जाएगा। प्रदेश प्रभारी दिल्ली हाईकमान के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद नए जिला अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।


जानकारी के मुताबिक, प्रमुख दावेदारों में वर्तमान जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी, राहुल राठौड़, सेंधवा से हरचरण सिंह भाटिया, गिरीश जायसवाल और अजय ठक्कर शामिल हैं।


केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठावान जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।


6 दिनों तक चली थी बैठक
दरअसल, पिछले 6 दिनों से जिले के 16 ब्लॉक संगठनों में पर्यवेक्षक बैठकें कर रहे हैं। इस दौरान 104 मंडल कमेटी, 365 सैक्टर कमेटी और करीब 1250 बूथ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के केंद्रीय पर्यवेक्षक राजेश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में खातेगांव के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल और अलीराजपुर से कांग्रेस नेत्री सोनल भाबर मौजूद रहे। पर्यवेक्षकों ने स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया।


पर्यवेक्षकों की टीम को 10 से 30 जून तक का समय दिया गया है। कम से कम 6 दिन इन्हें अपने जिले में बिताने। होंगे जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। जिला स्तर पर फ्रंट ऑर्गेनाइजेशन विभागों प्रकोष्ठों की जिला कमेटी के साथ चर्चा करेंगे।


जिले में विधानसभा और ब्लॉक अनुसार, संगठन की बैठक करके इन बैठकों में स्थानीय सांसद विधायक लोकसभा और विधानसभा के प्रत्याशी संगठन के अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। उसी के आधार पर कांग्रेस की विचारधारा के साथ लोग जुड़े हुए हैं, कांग्रेस के पास नेतृत्व था पर संगठन नहीं था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE