खरगोन। कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत और सशक्त बनाने के लिये कांग्रेस ने सृजन अभियान की शुरुआत की है। अभियान को लेकर रविवार कांग्रेस कार्यालय पर आब्जर्वर अभिषेक दत्त ने पत्रकारों को बताया कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए पार्टी द्वारा ष्सृजन अभियानष् चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूती देने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जमीनी पकड़ मजबूत करने के लिए वन टू वन चर्चा की जा रही है। जल्द ही हर जिले को नया जिलाध्यक्ष भी मिलेगा, जिसे महत्वपूर्ण अधिकार भी मिलेंगे। वही नेता लक्ष्मण सिंह को बाहर किये जाने के निर्णय पर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा वे पार्टी में स्लीपर सेल की तरह थे जिसे निकालकर बाहर किया। वह पहले भी पार्टी के लिये महत्वपूर्ण नही थे। इस दौरान विजयलक्ष्मी साधौ, रवि जोशी, रवि नाइक केदार डावर, झुमा सोलंकी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।