BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2025, 3:07 pm
KHABAR : संगठन को मजबूत बनाने कांग्रेस का सृजन अभियान, अगले 15 दिनों तक होगी जिलाध्यक्षों की तलाश, पर्यवेक्षक जावेद बोले- पंचायत स्तर तक संवाद करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए श्सृजन अभियानश् की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत गुजरात से हुई थी और अब यह मध्यप्रदेश में जारी है। कांग्रेस ने वर्ष 2025 को संगठन का वर्ष घोषित किया है। यह निर्णय दिसंबर 2024 में कर्नाटक में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में लिया गया था। पहले चरण में गुजरात, मध्यप्रदेश और हरियाणा में संगठन निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और उज्जैन जिला कांग्रेस संगठन के पर्यवेक्षक नदीम जावेद ने बताया कि उज्जैन में जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया चल रही है। वे एक सप्ताह तक ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उनका उद्देश्य जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना है।


20 दिन चलेगा यह अभियान
नदीम जावेद ने बताया कि 10 जून से 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के अंत में पूरी रिपोर्ट कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में अब युवा नेतृत्व की जरूरत है और इसी को ध्यान में रखते हुए नई लीडरशिप तैयार की जा रही है।


उन्होंने कहा, हमारा प्रयास है कि जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को संगठन से किस तरह जोड़ा जाए, यह समझा जाए। संवाद के आधार पर जो निष्कर्ष निकलेंगे, उन्हें नेतृत्व से साझा कर संगठन को नए रूप में सक्रिय किया जाएगा। ताकि आने वाली चुनौतियों और संभावनाओं का बेहतर तरीके से सामना किया जा सके।


प्रेस वार्ता के दौरान विधायक महेश परमार, जिलाध्यक्ष कमल पटेल, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी और नेता प्रतिपक्ष रविराय भी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE